रुद्रपुर, जुलाई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल 13 अंतरराज्यीय बैरियर से सीमाओं पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पहले चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर में पहले चरण में जिपं की 23 सीटों, क्षेत्र पंचायत की 160 सीटों, ग्राम प्रधान की 246 सीटों और वार्ड सदस्य की 2570 सीटों के लिए मतदान होना है। इसको लेकर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने कुल 424 मतदान केंद्रों की पहचान की है। इनमें से 39 केंद्र सामान्य, 243 संवेदनशील और 142 केंद्रों को अति संवेदनशील रखे गए हैं। चुनाव व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 18 जोन और 70 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर की जिम्मेदारी संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.