रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। आयोग ने जिले के सभी मतदान स्थलों पर मौजूद बुनियादी सुविधाओं और कमियों को चिह्नित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 2129 बूथों की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही आयोग को भेजी जाएगी। वर्तमान में डुप्लीकेसी में चार लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन चल रहा है। यह कार्य 20 फरवरी तक होगा। जिले में पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए जिले की 680 ग्राम पंचायतों में 2129 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान स्थल पर पेयजल की उपलब्धता, दिव्यांगों के लिए रैंप, पहुंच मार्ग की स्थिति, बिजली व्यवस्था, बूथवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.