अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होगी। गुरुवार को डीएम संजीव रंजन ने वार्ड निर्धारण को लेकर आदेश जारी कर दिया है। 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा। छह से दस अगस्त के बीच अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 2021 में जनपद के 12 ब्लाक में कुल 867 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। 16 ग्राम पंचायतों को नगरीय निकायों के विस्तारीकरण में शामिल कर दिया। ग्राम पंचायतों की संख्या इसके बाद 851 हो गई थी। पूर्व में नगर पंचायत के रूप में तब्दील हुईं टप्पल को भी कुछ समय बाद ग्राम पंचायत बना दिया गया। अब 852 ग्राम पंचायत हैं। अब शासन स्तर से वार्ड निर्धारण को लेकर आदेश जारी हो गया है। इसमें नगरीय निकाय विस्तारीकरण से प्रभावित कई ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.