मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 24 -- पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठकर पंचायत चुनाव के दौरान संयम बनाए रखने की अपील की। थाना छपार में गणमान्य लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे है। जिसको लेकर गांव में तैयारियां शुरु हो गई। गांव का कोई भी छोटा विवाद बडें विवाद का कारण नही बनना चाहिए। इसके लिए संयम बनाए रखें और समय रहते ही पुलिस को सूचना जरूर दे दे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। इस दौरान थानाध्यक्ष मोहित सहरावत, कस्बा चौकी इंचार्ज रमित यादव, परमात्माशरण त्यागी, दीपक बिजोपुरा, राजेन्द्र सिंह पोपी प्रधान, डा. कनक सिंह प्रधान, शक्तिमोहन, जाकिर प्रधान, जुल्फिकार, ईरशाद बढिवाला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...