हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई, संवाददाता। पंचायत चुनाव की सरगर्मी अब धीरे-धीरे गांवों में जोर पकड़ने लगी है। प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं प्रशासन ने भी गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि शासन स्तर से अभी तक पंचायत चुनाव की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि चुनाव मार्च-अप्रैल में होंगे या बाद में। इसके बावजूद संभावनाओं को देखते हुए गांव-गांव में प्रधान पद के दावेदारों ने अभी से जनसंपर्क तेज कर दिया है। मौजूदा प्रधान गांवों में बचे हुए विकास कार्यों को पूरा कराने में जुट गए हैं, जबकि अन्य संभावित प्रत्याशी उनकी कमियों को लोगों के सामने रखकर खुद को बेहतर साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। गांवों में बैठकों और चौपालों का दौर शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.