हरदोई, जनवरी 7 -- बावन, संवाददाता। भले ही पंचायत चुनाव में अभी करीब 6 से 8 महीने का समय शेष है। लेकिन गांवों में चुनावी हलचल अभी से तेज हो गई है। प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के अद्यतन और मतदान केंद्रों की तैयारी शुरू किए जाने के साथ ही गांवों की गलियों और चौपालों में चुनावी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। चौपालों पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए समीकरण साधे जा रहे हैं। हर गली और नुक्कड़ पर संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच चर्चा चल रही है। कुछ क्षेत्रों में चुनाव को लेकर तनाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है, जिससे आने वाले समय में शांति और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है। बावन क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव गांव की दशा और दिशा तय करता है, इसलिए लोग अपने-अपने प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.