कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यह अधिसूचना आयोग द्वारा पूर्व में जारी 18 नवंबर 2025 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए जारी की गई है। आदेश के अनुसार अब पुनरीक्षण की अगली कार्रवाई नयी समय-सारिणी के अनुसार की जायेगी। पंचायत चुनाव को लेकर तैयार की जा रही मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब मतदाता 20 फरवरी तक अपने नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी से 20 फरवरी तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी क...