लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन मोड पर पंचायत चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया है। अनुप्रिया पटेल मंगलवार को लखनऊ में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं थी। इस दौरान अनुप्रिया ने निचले स्तर से शीर्ष स्तर तक पूरी तरह सक्रिय, अनुशासित एवं निर्णायक रूप से सशक्त बनाने मंत्र दिए और कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए जनसंवाद कार्यक्रम, चौपाल बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों व घर-घर संपर्क अभियानों पर पूरा ध्यान केन्द्रित करना होगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में जनसमस्याओं को मजबूती से उठाना होगा और उसका त्वरित समाधान भी कराना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.