बुलंदशहर, मई 25 -- जिले में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन कराने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में जिले में एक समिति बनाई जाएगी और उसके द्वारा ग्राम पंचायतों का परिसीमन किया जाएगा। शासन के आदेश प्राप्त होने के बाद जिले में समिति के गठन की प्रकि्रया शुरू हो गई है। वर्ष 2011 की जगनणना के आधार पर परिसीमन किया जाएगा। चुनावों की तिथियों घोषित होने से पहले परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पिछले पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों व राजस्व गांवों के शहरी क्षेत्रों में शामिल होने से मौजूदा समय में परिसीमन की स्थिति बदली है। शासन अब सभी जिलों में ग्राम पंचायतों का पुर्नगठन कराएगा। पांच जून तक इसके लिए शासन से सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे हैं। वर्ष 2021 में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.