संभल, दिसम्बर 30 -- आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के लिए लगभग 60 लाख मतपत्रों का आवंटन किया गया है। ये मतपत्र ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के चुनाव में प्रयोग किए जाएंगे। मतपत्रों की छपाई व आपूर्ति के लिए आयोग ने दिल्ली स्थित एक नामित कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मतपत्र लाने के लिए चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार को नामित किया है। उनके नेतृत्व में चकबंदी विभाग के 20 अधिकारी व कर्मचारी 30 दिसंबर को बस समेत तीन वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में नामित कंपनी से चारों पदों के लिए आवंटित मतपत्रों की गिनती व सत्याप...