प्रयागराज, नवम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी बीच भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जिला पंचायत और ब्लॉक सदस्यों के चुनाव के लिए कमर कसने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने किसान भाइयों के साथ संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के किसानहित में किए कार्य और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने को कहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत होगी और महागठबंधन की हवा निकल जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने की। इस अवसर पर प्रवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.