प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के उदापुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही चल रहा तनातनी के बीच तैयारी कर रहे एक युवक पर बुधवार रात ग्राम प्रधान समर्थकों ने हमला कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। घायल युवक को बाघराय सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उदापुर गांव निवासी आदित्य सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह से ग्राम प्रधान साजिद उर्फ सच्चे की तनातनी हो गई। आरोप है ग्राम प्रधान समर्थक कुछ लोग विवेक के पिता के पास पहुंच कर बेटे को समझाने की चेतावनी दिए। जानकारी पर विवेक ने ग्राम प्रधान को फोन कर गालियां दे दी। इससे दोनों पक्ष में तनातनी बढ़ गई। बुधवार रात करीब 11.30 बजे विवेक सिंह गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.