रामपुर, फरवरी 10 -- टांडा। अपना दल एस की मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर हुई मासिक समीक्षा बैठक में प्रभारी नगर अध्यक्ष अहमद नबी सैफी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जोन, सैक्टर व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही, वहीं विधानसभा अध्यक्ष शरीफ जमील ने सभी पदाधिकारियों को पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला सचिव शैलेष वर्मा, जिला सचिव हाजी महबूब, विधान सभा चमरौआ अध्यक्ष महवूव अली पाशा, अकवर अली,मदन लाल सैनी,मोवीन,रहीस पहलवान, इरशाद अली, प्रेम कुमार,अजीम भाई,डाल चंद आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...