महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अटकलों का दौर कम नहीं हो रहा है। चुनाव के लिए आरक्षण जारी नहीं होने व एसआईआर की कार्यवाही तक बढ़ा दिए जाने से प्रधानों की टेंशन बढ़ गई है। चुनाव समय से होगा या इसकी तिथि आगे बढ़ेगी इसको लेकर संशय बना हुआ है, जिससे प्रधान व संभावित उम्मीदवार खुलकर खर्च नहीं कर रहे हैं। 2021 के पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना मार्च में जारी हो गई थी और मई में चुनाव पूरा हो गया था। 2021 के प्रधानों व सदस्यों का कार्यकाल जून 2026 में पूरा हो जाएगा। लेकिन अब तक केवल परिसीमन की कार्यवाही पूरी हो सकी। मतदाता पुनरीक्षण कार्य भी 28 मार्च तक पूरा होगा। वहीं आरक्षण को लेकर कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी है। पिछड़ी जातियों के आरक्षण को लेकर कोई रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हुई है। बताया जाता है कि रिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.