मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- पंचायत चुनाव की जारी मतदाता सूची को लेकर किसी को आपत्ति है तो वह तीस दिसंबर तक दे सकता है। ब्लाक कार्यालय में भी दावे आपत्तियां ली जाएंगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) संगीता गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है। उसकी एक प्रति संबंधित तहसील के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय और संबंधित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। यदि नामावली में किसी के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा अथवा किसी प्रकार के अन्य विवरणों के संबंध में कोई संशोधन अपेक्षित हो अथवा सम्मिलित किसी नाम के संबंध में कोई आपत्ति हो तो उसे दिनांक 30 दिसंबर तक दे दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...