लखनऊ, फरवरी 19 -- कैचवर्ड : बढ़ी तारीख - दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का बढ़ा समय - 26 मई को खत्म होगा कार्यकाल, समय पर चुनाव चुनौती लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। अब फिर समय-सीमा बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में समय पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगा। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार अभी तक मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत किए जाने, राज्य मतदाता नंबर जारी करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.