कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एसआईआर अभियान के दावे-आपत्ति के साथ ही अब पंचायत चुनाव के मतदाताओं का सत्यापन होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 5.17 लाख संदिग्ध मतदाताओं की सूची भेजी है। पंचायत चुनाव का मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी आगे बढ़ गया है। अब 20 फरवरी तक सत्यापन होगा। 28 मार्च तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद पंचायत चुनाव के 12.84 लाख मतदाता फाइनल हुए थे। दावे-आपत्ति का सिलसिला जारी था। इसी बीच राज्य निर्वाचन ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में संशोधन कर दिया है। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने 5.17 लाख संदिग्ध मतदाताओं की सूची भेजकर उनका सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। इसमें मतदाताओं के आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र को देखकर उसके नंबर के आखिरी चार अंक को भरा जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिक...