मुरादाबाद, जनवरी 5 -- छह जनवरी तक पंचायत चुनाव में आपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा। जिले में पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में इस बार कुल मतदाता 1490826 हैं। इस बार पंचायत चुनाव में 17 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़ गए हैं। 31 दिसंबर को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन कर दिया गया है। मतदाता सूची में कुल कुल 228329 वोट अभियान के दौरान मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। वहीं 211379 वोट मतदाता सूची से हटाए गए हैं। हटे नामों में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या भी शामिल है। मुरादाबाद जनपद में कुल मिला कर सभी आठ ब्लाकों में इस दौरान 72555 मतदाता डुप्लीकेट मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...