हरदोई, जनवरी 23 -- हरदोई। जनपद में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। चुनाव को समय से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग, पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यालय को मतपत्रों की आपूर्ति कर चुका है। जनपद की 1293 ग्राम पंचायतों के 28.73 लाख मतदाताओं के लिए कुल एक करोड़ 26 लाख मतपत्र प्राप्त हुए हैं। इन्हें चुनाव की घोषणा के बाद मतदान के पूर्व मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। चुनाव में प्रत्येक मतदाता को चार अलग-अलग पदों के लिए मतदान करना होगा। मतदाताओं को ग्राम प्रधान पद के लिए हरे रंग, जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले, तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता इन चारों मतपत्रों पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने मोहर लगाकर मताधिकार का प्रयोग...