महाराजगंज, जनवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हुए सर्वे के बाद जिले में सात लाख 93 हजार 464 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। इनमें सबसे अधिक निचलौल और घुघली ब्लाक में डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम निकाले जाने के बाद 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसी मतदाता सूची पर आगामी पंचायत चुनाव 2026 में मतदान होगा। जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें तीन लाख नौ हजार 955 नए मतदाता बने हैं। वहीं दो लाख 24 हजार 580 मतदाताओं का नाम काटा गया है। 2021 से अब तक कुल 85 हजार 375 मतदाता बढ़े हैं। इससे जिल में कुल 19 लाख 52 हजार 26 मतदाता हो चुके हैं। अब इसमें से सात ला...