रामपुर, जनवरी 2 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी की गई मतदाता सूची पर प्राप्त दावे-आपत्तियों को सुलझाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपत्तियों के समाधान के बाद, फाइनल वोटर लिस्ट छह फरवरी को जारी होगी। तभी यह साफ हो पाएगा कि पंचायत चुनावों में कितने वोटर हिस्सा लेंगे। प्रशासन 23 दिसंबर को पंचायत निर्वाचन से जुड़ी मतदाता सूची का प्रकाशन कर चुका है। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई थी। सूची में नाम जोड़ने, कटाने और संशोधन के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। निर्धारित अवधि के भीतर जिले की सभी तहसीलों में काफी संख्या में दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। चुनाव आयोग ने सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए छह जनवरी तक का समय निर्धारित किया है। दावे और आपत्तियों के बाद कुल मतदाताओं की संख्या घट-बढ...