उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को इस बार नए और सक्रिय मतदाता और भी खास बनाएंगे। वर्ष 2021 के मुकाबले मतदाता सूची में अब तक 2,91,822 नए नाम जोड़े गए हैं, जबकि 2,22,151 मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद शुद्ध वृद्धि 69,671 रही। पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल मतदाता संख्या 21,31,587 हो गई है। इस बड़ी संख्या के साथ आगामी पंचायत चुनाव और भी महत्वपुर्ण और रोचक होने की संभावना है। विशेष जानकारी के अनुसार, सूची में नाम कटने वालों में डुप्लीकेट, मृतक या पहले से सूची में शामिल मतदाता शामिल हैं। वहीं नए जोड़ने वालों में 18 साल की आयु पूरी करने वाले या अब तक सूची में नहीं शामिल मतदाता हैं। संशोधन सूची में कुल 38,931 नाम दर्ज किए गए हैं। जिले के 16 ब्लॉकों की 1,...