रायबरेली, फरवरी 19 -- रायबरेली, संवाददाता। पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची का अब अंतिम प्रकाशन पंद्रह अप्रैल को होगा। इसके साथ ही अन्य तिथियों में भी परिर्वतन कर दिया गया है। जबकि इसके पूर्व अंतिम प्रकाशन की तिथि 28 मार्च तक थी। इस परिवर्तन के बाद चुनाव को लेकर फिर नई चर्चा शुरू हो गयी है। पंचायत चुनाव के लिए आयोग ने 28 मार्च की तिथि नियत की थी। इसके बाद आयोग ने फिर अंतिम सूची की तिथि बढ़ा दी है। आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि अब 15 अप्रैल कर दी है। इसके साथ ही दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलियों को तैयार करने और जमा करने के साथ ही सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व निस्तारण की तिथि सात जनवरी से लेकर 16 मार्च हो गयी है। दावे व आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों को तैयार करने क...