बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। छपरौली ब्लॉक के ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। फोन करने पर ग्राम सचिव इधर-उधर लोगों को मिलने के लिए बुलाते है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्वाचन नामामवली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। मतदाताओं को सत्यापन के लिए परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में छपरौली ब्लॉक के ग्रामीणों को इसके लिए भटकना पड़ रहा है। इसकी वजह ग्राम सचिव है। पंचायत घरों से नकल मिल जाती है तो उसका ग्राम सचिव के हस्ताक्षर कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। एडीओ पंचायत सुधीर कुमार ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि पंचायत घरों में बैठकर ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर नकल देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...