रामपुर, जनवरी 6 -- सोमवार को ग्राम समोदिया के पंचायत घर पर कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सीएचओ शादाब अली ने बताया कि इस कैंप में लगभग 40 पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही ऑनलाइन तैयार किए गए। उन्होंने कहा कि कार्ड बन जाने से गरीब परिवार 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ, धर्मेंद्र, नीलम संगनी, आशा देवी, नाजरीन, मूर्ख बेगम और पूनम मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...