बरेली, फरवरी 15 -- फतेहगंज पश्चिमी। मिलक इमामगंज गांव के पंचायत घर में सात फरवरी की रात करीब 10:30 बजे चोरों ने मेन गेट का कुंडा तोड़कर इन्वर्टर बैटरा, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी का डीवीआर और अभिलेख चोरी कर लिए। पंचायत सहायक आरती ने प्रधान शकुंतला देवी को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...