चंदौली, दिसम्बर 28 -- धीना। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत खड़ान में बनी पक्की सड़क वर्षों से खराब है। जिस कारण ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा होती है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों ने अवगत कराया है। यह सड़क बाबा प्रसन्नदास मंदिर से शुरू होकर बिंद बस्ती से होते हुए गांव तक जाती है। इस सड़क से दिन भर पूरे गांव के लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा हो। यदि मरम्मत शीघ्र नहीं कराया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...