सिमडेगा, मार्च 22 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण में मुखिया एवं वार्ड सदस्य शामिल थे। मौके पर पंचायत को सशक्त बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही समिति के कार्य ,दायित्व ,पंचायत के सात समितियों के गठन और उनके कार्य प्रणालियों को विस्तृत रूप से बताया गया। इस मौके पर बीपीआरओ एनोसेन्ट बा, बीपीएम कुणाल हेरेंज, मुखिया उर्मिला कुजूर, जागेश्वर प्रधान, सुनीता देवी, अंजन निमन खलखो, रजनी कुजूर, प्रतिमा कुजूर, प्रशिक्षक संचिता आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.