मधुबनी, जून 12 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। तेघरा पंचायत क्षेत्र में भीषण गर्मी से जूझ रहे असहाय बुजुर्ग महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पंचायत की मुखिया संपूर्ण पंचायत क्षेत्र की उन महिलाओं में निजी खर्च से एक एक साड़ी, मच्छरदानी और मुरही पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। अभियान की शुरुआत मुखिया निभा सिंह उनके प्रतिनिधि कुशवाहा महासभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। अतिथियों ने बल देकर कहा कि हर वार्ड की जनता को यह लाभ मिलेगा। मौके पर वार्ड सदस्य पप्पू झा, अमिरती देवी, कुंवर सदाई, कंचन सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.