धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वेब सीरीज पंचायत में विधायक जी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज झा ने शनिवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद में कहा कि जो अपनी लाइफ को सेलिब्रेट करें, वही सेलिब्रिटी है। आज जिस तरह लोग किसी हीरो के साथ सेल्फी और फोटो में अपनी पहचान खोजते हैं। वह एक तरह की मनोवैज्ञानिक बीमारी है। खुद का सम्मान करना सीखिए। जो व्यक्ति भीड़ का हिस्सा नहीं होगा, वह अलग होगा। उन्होंने एक पंक्ति गुनगुनाते हुए कहा कि आदमी से पूछता है आदमी... कि किधर मिलेगा आदमी... दूसरों की निगाहों में, खुद का पता पूछता है आदमी, अपने घर वापिस कब आएगा आदमी..। पंकज झा आईआईटी के पेनमेन हॉल में सृजन के तहत आयोजित लाइव टॉक में बेबाकी से प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमसब बनावटी हो गए हैं। हर व्यक्ति एक्टिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.