घाटशिला, जनवरी 7 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के नरसिंहगढ़ में अंबिका दास के घर से श्मशान घाट जाने के लिए 500 फुट बनने वाले पेवर्स ब्लॉक पथ का झामुमो पार्टी के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत पदाधिकारी ने विरोध व्यक्त किया। पथ का शिलान्यास बुधवार को ही विधायक सोमेश सोरेन द्वारा किया गया था। मौके पर पार्टी पंचायत अध्यक्ष हुसैन अली, उपाध्यक्ष सुभाषित साव, मोहम्मद अरशदुल्लाह, सागर री, महेश री ने कार्यस्थल के शिलापट्ट पर पंचायत का नाम और बाहरी पंचायत के अभिकर्ताओं को काम देने को लेकर विधायक के सामने नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में कार्य के अभिकर्ता से पूछे जाने पर उन्होंने सूचना पट्ट पर लिखावट में गलती की बात स्वीकार की और सुधारने की बात कही। शिलान्यास स्थल पर या कार्यस्थल पर योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पट्ट नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.