मथुरा, फरवरी 10 -- थाना जैंत क्षेत्र के गांव परखम में पंचायत के दौरान एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सोमवार को गांव परखम गुर्जर निवासी चंदन सिंह ने थाना जैंत पुलिस को तहरीर दी। इसके माध्यम से अवगत कराया कि एक प्लॉट के विवाद को लेकर आठ फरवरी को दोपहर करीब एक बजे गांव में पंचायत चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाजना गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ स्वराज, मुनेश, जग्गा, प्रहलाद और प्रताप ने वहां पहुंच कर गाली गलौज दी। इसका विरोध करने पर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि तभी नामजदों ने चंदन सिंह पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव में अफरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.