हरदोई, दिसम्बर 3 -- सांडी। ब्लॉक परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के विवाद के बीच पंचायत के लिए आए एक युवक की ब्लॉक परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी गई। चीख-पुकार सुनकर ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत मौके पर पहुँचे। उनके आते ही आरोपित पक्ष फरार हो गया। प्रमुख ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना से एक रात पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे। आरोप है कि मयोढ़ा निवासी लकी मिश्र, नेकपुर हातीमपुर निवासी रोहित आदि ने कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के नगला मुनिपुर निवासी युवक से 3300 रुपये रंगदारी वसूली। इस दौरान हुई बातचीत की कथित मोबाइल रिकॉर्डिंग भी मौजूद होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस रोहित को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लकी मिश्र ने इन आरोपों से इंकार किया है। मामले के समाधान के लिए बु...