एटा, जनवरी 29 -- पंचायत के दौरान आरोपियों ने पीड़ित पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बच गए। इतना ही नहीं साथ में बैठे दो लोगों भी बच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव फगनौल निवासी पीयूष मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 26 जनवरी को गांव के ही लालू मिश्रा की दुकान के सामने पेड़ के संबंध में पंचायत कर रहे थे। आरोप है कि प्रान्जुल, हर्षित निवासी गांव बहोरनपुरा, रियासत, लकी निवासी नामालूम आए और आते ही फायरिंग शुरु कर दी। आरोप है कि पीड़ित के ऊपर फायरिंग की। इसमें पीड़ित बच गए इतना ही नहीं पास में रनसिंह, रामदास पास में बैठे थे वह भी बाल-बाल बच गए। दोनों के बराबर से गोली निकलकर गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रि...