सहरसा, जनवरी 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिहार भाजपा के नेता एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के सहरसा आगमन पर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार जयसवाल को उनका सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मौके पर मुखिया संजीव कुमार जयसवाल ने उपमुख्यमंत्री को अंग वस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मुखिया संजीव कुमार जयसवाल ने मोहनपुर पंचायत से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों की ओर उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत क्षेत्र में राजस्व से संबंधित मामलों, भूमि विवाद, अतिक्रमण, खेल मैदान की भूमि संरक्षण, तथा विकास योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं को रखा। उपमुख्यमंत्री ने मुखिया द्वारा उठाए...