पूर्णिया, जनवरी 10 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। विधायक कलाधर मंडल ने भवानीपुर प्रखंड के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा गांव से जुम्मनटोला जाने वाली सड़क, बड़हरी गांव की सड़क तथा रूपौली प्रखंड के लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत अंतर्गत जैम्हरा गांव की सड़क का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। गांव-गांव तक बेहतर सड़क पहुंचने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। रूपौली विधानसभा को विकास के पथ पर अग्रणी बनाते हुए सूबे की नंबर वन विधानसभा बनाना ही मेरा पहला और प्रमुख लक्ष्य है। जिस विश्वास और रिकॉर्ड मतों के साथ रुपौली की जनता ने मुझे विधानसभा तक पहुंचाया है, उसी विश्वास पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.