मेरठ, दिसम्बर 31 -- मवाना। क्षेत्र के खेड़ी गांव के पास स्थित पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर उठा विवाद अब शांत हो गया है। मंगलवार को अवैध कब्जा हटवाते हुए चारदीवारी करा दी गई। सोमवार को अवैध कब्जे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और खेती गांव के ग्रामीणों ने खेड़ी गांव के पास जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया था। मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में खेती गांव के ग्रामीणों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे वाले हिस्से में चारदीवारी कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.