नोएडा, सितम्बर 20 -- रबूपुरा। भारतीय किसान यूनियन (महासभा) ने यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर स्थित छोटे टोल प्लाजा पर प्रस्तावित पंचायत को रोकने का आरोप लगाया। प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की। यूनियन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को महापंचायत प्रस्तावित थी। प्रशासन ने सुबह ही अध्यक्ष गीता भाटी और सीमा भाटी समेत पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद कर दिया। इस वजह से महापंचायत स्थगित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...