गिरडीह, मार्च 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कमेटी के आदेशानुसार मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन नियुक्त पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में किया गया। इस क्रम में पर्यवेक्षक भैरव प्रसाद वर्मा और अरुण पाठक की अध्यक्षता में गांडेय, दासडीह, बरमसिया 1, जामजोरी पंचायत में पंचायत पुनर्गठन किया गया। इसके अलावा डोकीडीह, झरघट्टा, कर्रीबाक, मेदनीसारे सहित विभिन्न पंचायतों में भी पंचायत पुनर्गठन किया गया। पंचायत पुनर्गठन के लिए पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गांडेय पंचायत में कुंदन पाठक को अध्यक्ष, मो. समीर को सचिव, लोमधा मरांडी को उपाध्यक्ष, रामचंन्द्र मरांडी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बरमसिया 1 पंचायत में अध्यक्ष अजीत सोरेन, सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अकबर अंस...