नोएडा, नवम्बर 16 -- नोएडा। सेक्टर-56 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय देहात मोर्चा की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी और संचालन महेंद्र अवाना ने किया। विचार गोष्ठी में देहात मोर्चा अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि पंचायत और नगरीय चुनाव न होने से गांव देहात और जिले में लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिले के सेक्टरों में दिल्ली की तर्ज पर कॉरपोरेशन चुनाव होने चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...