सीवान, जून 23 -- सिसवन। पंचायत उप चुनाव में आठ पदों के लिए होने वाले उपचुनाव में 10 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। संविक्षा का कार्य सोमवार को होगा। प्रखंड क्षेत्र में मुखिया के एक, वार्ड सदस्य के एक व पंच पद के लिए 6 पदों पर चुनाव हुआ होना है। तीन पदों पर कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुर में मुखिया के लिए छह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि जबकि कचनार से वार्ड सदस्य के लिए एक, रामपुर में पंच के तीन पद के लिए अलग अलग तीन नामांकन पत्र दाखिल की गई है। गंगापुर सिसवन बघौना व भागर से पंच पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। यहां पर पंच के एक-एक पदों पर चुनाव होना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.