फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद मंडल, कार्यालय संवाददता। फरीदाबाद मंडल के तीनों जिलों में रविवार को पंच, सरपंच और जिला पार्षद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न रहा। मतदान के लिए निर्धारित 70 मतदान केंदों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। लगभग 700 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों का दावा है कि किसी प्रकार कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई। मादलपुर गांव से सरपंच पद के लिए अर्सलान खान और पंच पद के लिए सलमान ने जीत हासिल की। वहीं जसाना गांव से सरपंच पद के लिए अंजलि ने जीत का परचम लहराया है। जानकारी के अनुसार मंडल में सबसे अधिक नूंह में 10 सरपंच, एक जिला पार्षद और तीन पंच पद के लिए उप-चुनाव हुआ। इसके लिए जिले में करीब 50 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चार से अधिक मतदान केंद्र को संवेदनशील और अति-संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था। पुलिस प्रवक्ता ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.