रांची, जुलाई 17 -- खूंटी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला में खूंटी जिले ने पंचायत उन्नति सूचकांक में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोषित की गई, जहां जिले की ओर से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आलोक कुमार ने सम्मान ग्रहण किया। उन्हें झारखंड सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। पंचायत उन्नति सूचकांक एक समग्र मूल्यांकन प्रणाली है, जिसके तहत पंचायत स्तर पर कार्यक्षमता, सेवा वितरण, विकासात्मक योजनाओं की प्रगति और स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में की गई पहल का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन के लिए राज्य भर के जिलों की विभिन्न कसौटियों पर समीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.