महाराजगंज, जनवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार के 11 छात्र-छात्रा भारतीय सैन्य बलों के विभिन्न अंगों में चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सेना में चयनित छात्रों को कॉलेज की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी, संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. दीनबन्धु शुक्ल ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र अवनीश कुमार सिंह, सन्नी कनौजिया, दीपक सिंह, करन भारती व राहुल मद्धेशिया का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। विवेक मिश्रा, कुमारी पिंगला प्रजापति, विपिन यादव व संदीप साहनी ने सीआइएसएफ में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा अभिनंदन गुप्त का चयन असम राइफल्स के लिए हुआ है। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.