रामपुर, जनवरी 28 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में पंचायत अधिकारी एवं पंचायत सहायिका के साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपी ने पंचायत सहायिका के पति से मारपीट की। इस दौरान पंचायत से संबंधित कुछ दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू की है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव का है। गांव में तैनात महिला पंचायत अधिकारी और पंचायत सहायक पंचायत घर में बैठे थे। इस दौरान गांव का ही एक युवक आया और अपना रास्ता डलवाने के लिए पंचायत अधिकारी से कहने लगा। पंचायत अधिकारी ने आश्वासन दिया कार्य योजना में शामिल करने के बाद आपका रास्ता बनवा दिया जाएगा। लेकिन आरोपी युवक बदसलूकीपर उतारू हो गया और पंचायत अधिकारी एवं पंचायत सहायक सहायिका से गाली गलौज करने लगा। शोर सरावा सुनकर पंचायत सहायिका के प...