पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पंचायत राज विभाग से संबंधित लंबित योजनाओं के भुगतान की समस्या के समाधान हेतु गुरुवार को जिला परिषद सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा की गई। चर्चा का मुख्य बिंदु पंचायतों से संबंधित उन योजनाओं के भुगतान का रहा, जो उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के आईएफसी कोड में परिवर्तन तथा अन्य तकनीकी कारणों के चलते लंबे समय से भुगतान लंबित थे। इन तकनीकी बाधाओं के कारण कई पंचायतों में कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा था। रूपौली और भवानीपुर प्रखंड के पंचायतों के सबसे अधिक मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के अनुसार इस समस्या के त्वरित समाधान हेतु उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से एक विशेष तकनीकी टीम तथा संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.