रामगढ़, नवम्बर 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर लाभुकों को गृह प्रवेश कराया। प्रखंड की बीडीओ, पंचायत के मुखिया और पंसस आदि ने लाभुकों को गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, पंचायत के मुखिया, उपमुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य लाभुक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...