गोपालगंज, जनवरी 31 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड की सभी पंचायतों में फैमिली रजिस्टर निर्माण एवं ई-केवाईसी का कार्य तेजी से चल रहा है। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि ग्रामीणों को बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।शनिवार को सिकटिया पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण अंचलाधिकारी तरुण कुमार रंजन ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कर्मियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...