गोपालगंज, जनवरी 24 -- बरौली, एक संवाददाता। पंचायत समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख पुष्पा किरण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही के अनुपालन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी तथा पीएचईडी के कनीय अभियंता द्वारा पिछली बैठक के कार्यों का अनुपालन प्रतिवेदन पेश किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी पंचायतों में वन पोषकों के माध्यम से पौधों की उत्तरजीविता बढ़ाने के लिए खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।पीएचईडी के कनीय अभियंता को प्रखंड की सभी अकार्यरत नल-जल योजनाओं को अविलंब चालू कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गठित नल-जल जांच टीम द्वारा एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराए जाने की जानका...