सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़हरवा, मनियारी, रमनगरा, ससौला, अख्ता उत्तरी, अख्ता पूर्वी, हरपुर पीपरा, घरवारा, कोठिया राय, मोहनी मंडल नरहा समेत 11 पंचायतों को जोन में बांटकर वहां दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। ताकि थाना क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...